सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Preparations to increase the number of buses on long routes as well

Bulandshahar News: लंबे रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Preparations to increase the number of buses on long routes as well
विज्ञापन
बुलंदशहर। रंगों के त्योहार पर दिल्ली रूट के अलावा अन्य रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए निगम के अफसर लंबे रूट पर चलने वाली बसों के लोड फैक्टर के साथ त्योहार के समय का डाटा खंगाल रहे हैं। बसों के संचालन से बदायूं, अलीगढ़ व मुरादाबाद रूट पर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
Trending Videos




होली से पूर्व यात्रियों का आवागमन बढ़ने पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का 28 फरवरी से नौ मार्च तक निरंतर संचालन होगा। इस दौरान सर्वाधिक बसों का संचालन दिल्ली रूट पर होगा। इसके लिए सभी बसों के फेरे बढ़ाकर चालक-परिचालकों को निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं, डिपो से सर्वाधिक बसों का संचालन दिल्ली रूट पर होने से अन्य लंबे रूट पर बसों की कमी यात्रियों को खलती है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए निगम के अफसर इस बार लंबे रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारियों में जुट गए हैं। लंबे रूट पर बसों का संचालन होने से यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि 28 फरवरी से नौ मार्च तक सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इनके संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। लंबे रूट पर बसों के संचालन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed