{"_id":"6a035ae512f9509cea0f1b13","slug":"bed-exams-will-be-held-from-26th-to-10th-june-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-154377-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 26 से 10 जून तक होंगी बीएड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 26 से 10 जून तक होंगी बीएड की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीएड की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 26 मई से शुरू होकर 10 जून कर चलेंगी। इसमें विशेष बीएड द्वितीय वर्ष मुख्य, भूतपूर्व एवं बैक पेपर परीक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सभी परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी। पहला प्रश्नपत्र शैक्षिक हस्तक्षेप व शिक्षण रणनीतियां होगा। दिव्यांगता प्रौद्योगिकी 29, मार्गदर्शन व परामर्श तीन जून और व्यावसायिक पुनर्वास व रोजगार स्थानांतरण का पेपर चार जून को कराया जाएगा। अंतिम प्रश्नपत्र मूलभूत शोध व सांख्यिकी 10 जून को होगा।
वहीं, बीएड द्वितीय वर्ष मुख्य, भूतपूर्व और बैक पेपर परीक्षा 26 मई से प्रारंभ होकर छह जून तक चलेंगी। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। 26 को समावेशी विद्यालय निर्माण, 29 को लैंगिकता, विद्यालय और समाज व 3 जून को ज्ञान, भाषा एवं पाठ्यचर्या, चार को कार्य शिक्षा गांधीजी की नई तालीम व सामुदायिक सहभागिता व पांच जून को अधिगम मूल्यांकन की परीक्षा होगी। इसी तरह छह जून को वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी।
इसमें शैक्षिक प्रशासन व प्रबंधन, मार्गदर्शन एवं परामर्श, पर्यावरण शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं योग तथा जीवन शैली प्रबंधन शामिल हैं। सीसीएसयू ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं से परीक्षा तिथियों और कोड का ध्यानपूर्वक मिलान करने की अपील किया है।
-- -
बीएड में शिक्षण विषय संशोधन के लिए मिला एक मौका
बुलंदशहर। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू ने राजकीय, अनुदानित व स्ववित्तपोषित बीएड कॉलेजों में अध्ययनरत सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों को शिक्षण विषय संशोधन का मौका दिया है। बताया कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान कुछ विद्यार्थियों से संकाय चयन में त्रुटि हो गई थी। ऐसे विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल 13 से 15 मई तक दोबारा खोला जा रहा है।
सीसीएसयू ने निर्देश दिए हैं कि महाविद्यालय छात्र के स्नातक अथवा परास्नातक विषयों के अनुरूप ही शिक्षण विषय का चयन करें। यह प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन होगी और चयन के बाद किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। इसके अलावा बीएड व विशेष बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2026 के ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने का कार्यक्रम जारी किया है।
विद्यार्थी 17 मई से परीक्षा प्रपत्र भर सकेंगे, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार 24 और 25 मई को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र जमा किए जा सकेंगे। छात्र-छात्राओं को समर्थ विद्यार्थी पोर्टल पर प्रवेश कर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना जरूरी होगा। कॉलेजों को 26 मई तक परीक्षा प्रपत्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Trending Videos