{"_id":"6a04198e4d81ed52f709c4b4","slug":"three-year-old-child-drowns-in-water-near-brick-kiln-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: ईंट भट्टे के पास पानी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: ईंट भट्टे के पास पानी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 13 May 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्टे के पास पानी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुर्जा क्षेत्र के रामपुर गांव में तीन साल के बच्चे की ईंट भट्टे के पास गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा मंगलवार शाम से लापता था, जिसका शव बुधवार सुबह गड्ढे में मिला। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।
Trending Videos
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जनपद के थाना गोदई क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर अतरौली निवासी प्रेम सिंह खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर स्थित ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते थे। जो परिवार के साथ रामपुर भट्ठे के पास रहते थे। मंगलवार को प्रेम सिंह का तीन साल का बच्चा लापता हो गया था। बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार सुबह बच्चे का शव भट्ठे में पथराई के लिए खोदे हुए गड्ढे में भरे पानी में डूबा मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस में मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ शोभित कुमार ने बताया कि ईंट भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत हो गई है। परिजनों की ओर से किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।