{"_id":"6a035c0c35a8b67fc301f42a","slug":"circle-rates-will-be-increased-for-land-acquired-for-the-link-expressway-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-154439-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित भूमि के बढ़ाए जाएंगे सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित भूमि के बढ़ाए जाएंगे सर्किल रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद से होकर गुजर रहे लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। मंगलवार को डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिंक एक्सप्रेस के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के सर्किल रेट के पुन:निर्धारण करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्किल रेट के बढ़ने से जनपद के 39 गांव के करीब 8700 किसानों को लाभ मिलेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे जनपद की पांच तहसीलों के 39 गांव से होकर गुजर रहा है। जिसके लिए करीब 8700 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। डीएम ने बताया कि लिंक एक्सप्रेसवे में आने वाले गांव के सर्किल रेट बढ़ाने के लिए किसान मांग करते चले आ रहे थे। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी को किसानों की मांग से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने किसानों की मांग का संज्ञान लेते हुए सर्किल रेट पुनः निर्धारण करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।
साथ ही पूर्व में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए किए बैनामों पर सकारात्मक विचार करने का निर्देश दिया है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान ना हो। बताया कि मेरठ- बदायूं हाइवे पर कट व लिंक एक्सप्रेसवे पर जगह जगह पर अंडरपास बनाए जाने की किसानों की मांग को पूरा करने के लिए यूपीडा के अधिकारियों के साथ बैठक कर निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में विधायक अनिल शर्मा,एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम राजस्व एवं वित्त अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos