सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Protested and burnt copies of the notification of labor codes

Bulandshahar News: प्रदर्शन कर श्रम संहिताओं की अधिसूचना की प्रतियां जलाईं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Protested and burnt copies of the notification of labor codes
सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर श्रम संहिताओं को अधिसूचित करने के विरोध मे गजट की प्रतिया जलाते प्
विज्ञापन
बुलंदशहर। श्रम संहिताएं रद्द कर पुराने श्रम कानून बहाल करने, नोएडा- मानेसर में गिरफ्तार मजदूरों को रिहा करने, न्यूनतम वेतन 26000 रुपये देने, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारी को स्थाई कर सामान काम के लिए समान वेतन देने व आशा कर्मचारी को राज्य कर्मचारी घोषित करने आदि मांगों को लेकर श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर एकत्रित हुए जिलेभर के श्रमिकों ने सीटू के बैनर तले प्रदर्शन कर श्रम संहिताओं की अधिसूचना ( गजट ) की प्रतियां जलाईं।
Trending Videos

सीटू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि श्रम संहिताओं के लागू होने से मजदूरों का शोषण और तेज होगा। केंद्र की मोदी सरकार देशी ,विदेशी कंपनियों के मुनाफे बढ़ाने के लिए श्रम संहिताओं को अधिसूचित कर रही है। निजी क्षेत्र में पहले ही ठेका मजदूरों को 10 से 12 हजार रुपये महीने पर आठ घंटे की बजाय 12 घंटा काम करवाया जा रहा है। कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाएं तक मजदूरों को उपलब्ध नहीं है। कंपनियों के इसी शोषण के खिलाफ मानेसर,नोएडा व देश के अन्य क्षेत्रों में मजदूर आंदोलन फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार किए गए श्रमिकों को रिहा करने की मांग करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मजदूरों को पुलिस के बल पर कुचलना और जेल में डालना समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि मजदूरों के हितों की हिफाजत को पुराने श्रम कानूनों को बहाल कर उन्हें सख्ती से लागू किया जाए। इस दौरान मांगों से संबंधित ज्ञापन सहायक श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता तरुणा सिंह ने की। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, रंजना, संजीव कुमार, प्रदीप सागर, सतेंद्र कुमार व निशा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed