सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP's exit from UP is certain, Congress will fight the elections strongly: Pradeep Narwal

यूपी से भाजपा की विदाई तय, कांग्रेस लड़ेगी मजबूती से चुनाव : प्रदीप नरवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
BJP's exit from UP is certain, Congress will fight the elections strongly: Pradeep Narwal
खुर्जा के अमन मैरिज होम में कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते
विज्ञापन
खुर्जा। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। 2027 में यूपी से भाजपा की विदाई तय है। वहीं, कांग्रेस पार्टी में अब संगठन ही सर्वोपरि है, जो संगठन के लिए कार्य करेगा नेतृत्व उसे हर जगह मौका देगा। यह बातें खुर्जा में आयोजित समीक्षा बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व यूपी के सहप्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहीं।
Trending Videos


जीटी रोड स्थित अमन मैरिज होम में शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदीप नरवाल ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों से संवाद कर संगठन की स्थिति का जायजा लिया। कहा कि कांग्रेस ही देश में आमजन की लड़ाई लड़ रही है। नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ही मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। अब संगठन ही सर्वोपरि है, जो संगठन के लिए कार्य करेगा नेतृत्व उसे हर जगह मौका देगा कहा कि यूपी में हत्या, लूट, बलात्कार आम हैं, योगी सरकार में गुंडाराज है। राष्ट्रीय सचिव व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की रीढ़ है, बुलंदशहर में जहां भी अन्याय और अत्याचार होगा वहां कांग्रेस के कार्यकर्ता दमदारी से आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

कार्यक्रम अध्यक्ष व पार्टी के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान भजन लाल विमल, अमित जाटव, चंद्रपाल, धर्मेंद्र महावर, फिरोज खान, अब्दुल करीम, डॉ. सईद, सुभाष गांधी, नरेंद्र त्यागी, राजकुमार पंडित, पुरुषोत्तम नागर, प्रशांत वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed