सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bodies of man and Sister-in-Law and minor girl Found in Forest in Bulandshahr

UP: रेलवे ट्रैक के पास तीन लाश, युवक और मासूम बच्ची के शव पड़े थे नीचे; भाभी पेड़ से लटकी मिली

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 13 Mar 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुर्जा में रेलवे ट्रैक के पास जंगल में युवक, उसकी भाभी और भतीजी के शव मिले हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

Bodies of man and Sister-in-Law and minor girl Found in Forest in Bulandshahr
तीन शव मिलने से सनसनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नेहरूपुर गांव के खेत के पास रेलवे लाइन किनारे एक पेड़ के नीचे पांच साल की बच्ची सावंती और उसके चाचा सरल (28) का शव पड़ा मिला। वहीं पेड़ पर बच्ची की मां देवी सरकार (32) का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। घटना स्थल पर चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल और टूटे हुए दो फोन पड़े मिले।
Trending Videos

 

सूचना मिलने पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह, सीओ खुर्जा शोभित कुमार और खुर्जा नगर व खुर्जा देहात थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह रेलवे के कीमैन ने पुलिस को सूचना दी कि खेत के किनारे पेड़ के नीचे शव पड़े हैं। सूचना पर जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही थी, लेकिन महिला का पति अपीश्वर अभी फरार है। ऐसे में हत्या की भी  संभावना हो सकती है। 

मौके पर दो अलग अलग जगह पर सात चिप्स, एक कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल, एक पराठा और एक सेब मिला। वहीं दोनों के मोबाइल भी टूटे थे। महिला देवी सरकार का शव रस्सी के फंदे से लटका था। वहीं जमीन पड़े सरल और बच्ची सावंती के शव में गर्दन पर भी रस्सी के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं मृतक
सीओ ने बताया कि मृतक महिला देवी सरकार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जनपद स्थित पूर्वा मल्लापूरा गांव की रहने वाली थी। जो खुर्जा स्थित पॉटरी फैक्ट्री में अपने पति अपीश्वर के साथ मजदूरी करती थी। मृतक युवक सरल सरकार रिश्ते में देवी सरकार का देवर था। सरल सरकार दूसरी पॉटरी इकाई में मजदूरी करता था।

खेत के किनारे मिले युवक, महिला और बच्ची के शव के मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद जल्द घटना को खुलासा किया जाएगा। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed