सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   paternal uncle of accused in celebratory firing dispute commits suicide by consuming poison In Bulandshahr

UP: 'रंगदारी के दबाव में सुसाइड', परिवार का आरोप; बुलंदशहर हर्ष फायरिंग विवाद में आरोपी पक्ष के ताऊ ने दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 13 Mar 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

सुनारों वाली गली में पिछले महीने हुई हर्ष फायरिंग की घटना ने एक नया मोड़ ले लिया है। फायरिंग के आरोपी पक्ष के ताऊ नेजहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि हर्ष फायरिंग में घायल 8 वर्षीय बच्चे रेयांश के परिजन समझौते के एवज में डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे थे।

paternal uncle of accused in celebratory firing dispute commits suicide by consuming poison In Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला सराफा बाजार सुनारों वाली गली में हर्ष फायरिंग के एक पुराने विवाद ने बृहस्पतिवार को आरोपी पक्ष के ताऊ विवेक वर्मा उर्फ सोनू ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हर्ष फायरिंग में घायल बच्चे के परिजनों द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और भारी मानसिक दबाव से तंग आकर उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos


गत माह कोतवाली नगर के मोहल्ला सराफा बाजार सुनारों वाली गली में हर्ष फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें मृतक विवेक वर्मा उर्फ सोनू के भाई रॉबिन वर्मा और भतीजा कृष्णा वर्मा पर हर्ष फायरिंग का आरोप लगा था। फायरिंग में रॉबिन के पड़ोस में रहने वाला आठ वर्षीय बालक रेयांश सिर में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अब मृतक सोनू के पुत्र गोमशी वर्मा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि इस मामले में समझौते की एवज में विपक्षी पक्ष हिमांशु वर्मा, संस्कार वर्मा और उनके पिता हरीश कुमार वर्मा लगातार दबाव बना रहे थे। बताया कि नामजद आरोपी उसके पिता विवेक वर्मा से डेढ़ खोखा (1.50 करोड़ रुपये) की अनुचित मांग कर रहे थे। आरोपियों ने कई बार विवेक वर्मा को रास्ते में रोककर धमकाया था कि यदि जल्द से जल्द यह रकम नहीं दी गई, तो उन्हें जान से मार देंगे। 

इसी मानसिक प्रताड़ना और धमकी से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे विवेक वर्मा ने देवीपुरा स्थित श्मशान घाट पर जहर खा लिया। पुलिस को सूचना मिलने पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस में जब उन्हें कैलाश अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने मरणासन्न अवस्था में अपने बेटे को आरोपियों द्वारा दी जा रही धमकियों और प्रताड़ना की जानकारी दी। 

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों हिमांशु, संस्कार और हरीश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम देर रात दो बजे भारी सुरक्षा के बीच कराया गया और शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

मामले में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - प्रखर पांडेय, सीओ सिटी बुलंदशहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed