सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two killed, woman critical in truck-tempo collision

Bulandshahar News: ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में दो की मौत, महिला गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two killed, woman critical in truck-tempo collision
गुलावटी में सिकंदराबाद रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
Trending Videos

बृहस्पतिवार देर रात करीब नौ बजे एक टेम्पो सिकंदराबाद की ओर से गुलावठी की तरफ आ रहा था। जैसे ही टेम्पो गुलावठी मार्ग पर पहुंचा, सामने से गुलावटी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में टेम्पो सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुन्नी (46 वर्ष) निवासी हुसैनपुर, थाना गुलावटी, अबरार (32 वर्ष) निवासी सालीपुर कोटला, थाना कपूरपुर, जिला हापुड़ के रूप में हुई है। हादसे में एक महिला, सुमित्रा देवी, गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed