{"_id":"6a81ed4b55315dc6ee09a5ba","slug":"body-of-missing-elderly-woman-found-in-a-field-she-had-gone-to-the-bank-to-withdraw-money-three-days-ago-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-162826-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खेत मिला लापता वृद्धा का शव, तीन दिन पहले बैंक गई थी रुपये निकालने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खेत मिला लापता वृद्धा का शव, तीन दिन पहले बैंक गई थी रुपये निकालने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारपुर। तीन दिन पूर्व लापता हुई वृद्धा का खेत में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं होने से मृतका का विसरा प्रिजर्व किया गया है। परिजन वृद्धा के लापता होने के बाद से ही उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। वृद्धा के अचानक शव मिलने की सूचना पर परिवार में मातम छा गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद डडुआ निवासी इसाक ने बताया कि वह परिवार के साथ शिकारपुर के मोहल्ला फारूक नगर नई आबादी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी मां बिंदो (65 वर्ष) भी उनके साथ रहती थीं। मां शिकारपुर के लाल दरवाजा निवासी अपने भाई नसरू के यहां अक्सर आती-जाती रहती थीं। उनके मामा नसरू ने बताया कि गत 13 अगस्त की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच मां शिकारपुर स्थित बैंक से रुपये निकालने के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी भाभी मुन्नी ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शनिवार को शिकारपुर देहात क्षेत्र के एक खेत में उन्हें एक वृद्धा का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अपनी मां बिंदो के रूप में की। बताया कि शव का दायां हाथ और चेहरा जंगली जानवरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।
सूचना पर सीओ प्रमोद कुमार भी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल करते हुए घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि मृतका के पास मिली कपड़े की थैली से पंजाब नेशनल बैंक शिकारपुर शाखा की पासबुक और 1,900 रुपये बरामद हुए। पासबुक के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।