फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fire caused by gas cylinder burns household belongings; couple suffers burns while trying to extinguish it.

Bulandshahar News: सिलिंडर से लगी आग, घर का सामान जला, बुझाने के प्रयास में दंपती झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by gas cylinder burns household belongings; couple suffers burns while trying to extinguish it.
नरौरा के निवाड़ी बांगर में सिलेंडर से लगी आग से जला घरेलू सामान। संवाद
नरौरा। खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग से घर का सामान जल गया। वहीं, आग बुझाने के प्रयास में दंपती झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के गांव निवाड़ी बांगर निवासी सीमा ने बताया कि गत दस अगस्त को धर्मपुर स्थित एक गैस एजेंसी से उनके घर गैस सिलिंडर आया था। गत शुक्रवार की रात खाना बनाते समय अचानक रेगुलेटर, सिलिंडर व पाइप में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में उनके और पति मनोज कुमार के हाथ झुलस गए। सूचना पर करीब 40 मिनट बाद दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया कि आग की चपेट में आने से घर में रखे कपड़े, किताबें, बिस्तर, बर्तन व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता ने आशंका जताई कि रेगुलेटर या पाइप में तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed