{"_id":"6a8219b72ac1ffc8520f6c2a","slug":"women-were-immersed-in-the-colors-of-teej-festival-enthralled-with-songs-and-music-bulandshahr-news-c-198-1-gbd1023-22698-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तीजोत्सव के रंग में रंगी महिलाएं, गीत-संगीत से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तीजोत्सव के रंग में रंगी महिलाएं, गीत-संगीत से बांधा समां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। सावन के तीज पर्व को लेकर टीएचए में महिलाओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न महिला क्लबों और सामाजिक संगठनों की ओर से तीज महोत्सव आयोजित किए गए। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर नृत्य, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
वसुंधरा सेक्टर- 14 स्थित राधिका वाटिका में महिलाओं ने ग्रीन थीम पर तीजोत्सव मनाया। इस दौरान हरे रंग के परिधान और सोलह शृंगार किए। महिलाओं के बीच कई प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिताओं के बाद महिलाओं ने संग मिलकर झूले का आनंद लिया। कार्यक्रम में मोनिका कंसल, मीनाक्षी त्यागी, रजनी शर्मा, आशा भाटी (पार्षद) के साथ ही अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
इंदिरापुरम के लायनेस क्लब अपराजिता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं का गजरे और साड़ी पिन देकर स्वागत किया गया। डिस्ट्रिक्ट 321-सी-1 की डीसीपी डॉ. ममता मलिक और राखी गर्ग ने गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
महिलाएं पीले वस्त्र और लाल शृंगार में पहुंचीं। इस दौरान नृत्य प्रस्तुतियों के साथ गृहिणियों के सशक्तीकरण पर आधारित हास्य नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नीरू कौशिक को तीज क्वीन और मंजू प्रकाश को तीज सुंदरी चुना गया। कार्यक्रम का संचालन नीलम गुप्ता ने किया। अध्यक्ष डॉ. प्रियंका पिपाड़ा, सचिव डॉ. सोनल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सोनिया जैन ने सभी का आभार जताया।
वहीं, श्री वैश्य समाज वसुंधरा की ओर से होटल मुकुट, सेक्टर-13 में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 77 महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि 25 से अधिक बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं और वरिष्ठ मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया। तीज क्वीन प्रतियोगिता, लकी ड्रॉ और पुरस्कार वितरण भी आकर्षण का केंद्र रहे।
वसुंधरा के राधा क्लब की महिलाओं ने हवेली रेस्टोरेंट में तीज उत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न खेलों, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान उपहार भी वितरित किए गए। सुशीला सिंह को तीज क्वीन चुना गया, जबकि योगिता पटवाल सेकंड रनरअप रहीं। आयोजन में पूजा त्यागी, योगिता पटवाल, श्वेता और नीलम रंजन समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।