फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of severed animal head being carried goes viral; case registered

Bulandshahar News: पशु का कटा हुआ सिर ले जाने का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Video of severed animal head being carried goes viral; case registered
लोनी। मुस्तफाबाद कॉलोनी में पशु का सिर ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की। लोनी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी राम किशन ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी वसीम मुस्तफाबाद कॉलोनी का निवासी है। उसने पूछताछ में बताया कि वह पशु का सिर अपने चाचा जाबिर कुरैशी, फारूख कुरैशी और सद्दाम कुरैशी की दुकान पर ले जा रहा था। इन चारों पर पशुओं को काटकर उनका मांस बेचने का आरोप है। उपनिरीक्षक आशीष बालियान की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस अब तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed