{"_id":"6a8219ddf1fc2ea78a059c9e","slug":"even-after-repairing-streetlights-on-all-routes-during-kanwar-yatra-the-roads-remained-dark-bulandshahr-news-c-198-1-gbd1023-22680-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कांवड़ के दौरान सभी मार्गों की स्ट्रीट लाइट ठीक करने के बाद भी सड़कों पर अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कांवड़ के दौरान सभी मार्गों की स्ट्रीट लाइट ठीक करने के बाद भी सड़कों पर अंधेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम की ओर से प्रमुख मार्गों और कांवड़ मार्ग की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने के दावे किए गए थे, लेकिन यात्रा समाप्त होने के बाद भी वसुंधरा और वैशाली की ग्रीन बेल्ट से लगी सड़कों पर अंधेरा पसरा हुआ है। दोनों क्षेत्रों में करीब 30 से अधिक स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण शाम होते ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वसुंधरा निवासी कुलदीप ने बताया कि वसुंधरा वैशाली ग्रीन बेल्ट समेत कई स्थानों पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइट खराब हैं। शाम ढलने के बाद सड़क के कई हिस्से पूरी तरह अंधेरे में डूब जाते हैं। ऐसे में पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
सड़क पार करते समय भी लोगों को वाहनों की आवाजाही के बीच दुर्घटना का डर बना रहता है। ग्रीन बेल्ट के आसपास सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंधेरे के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी होती है। कई जगह पेड़-पौधों के बीच से गुजरने वाले रास्तों पर रोशनी नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। वहीं लोगों ने नगर निगम से खराब स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक कराने और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिन मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर रोशन किया गया था, वहां अब दोबारा व्यवस्था की जांच जरूरी है, जिससे रात में लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
वहीं वसुंधरा जोनल प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम को भेजकर क्षेत्र का निरीक्षण कराया जाएगा। अगर स्ट्रीट लाइट खराब मिलती हैं तो समय से ठीक कराया जाएगा।