{"_id":"6a81eaf4655dce03a80c615e","slug":"mason-dies-after-suffering-electric-shock-at-under-construction-house-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-162853-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
डिबाई निर्माणाधीन मकान में राज मिस्त्री कैलाश की करंट से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव अफजलपुर में निर्माणाधीन मकान में पत्थर लगाने का कार्य कर रहे राजमिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए जांच-पड़ताल की। पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
थाना छतारी के गांव पंडावल निवासी 28 वर्षीय कैलाश कुमार राजमिस्त्री थे। बताया गया कि वह करीब तीन महीने से कोतवाली के निकट गांव अफजलपुर में दीपक कुमार के निर्माणाधीन मकान में अन्य राजमिस्त्री और मजदूरों के साथ पत्थर लगा रहे थे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान राजमिस्त्री वेद प्रकाश ने बताया कि सुबह करीब ग्यारह बजे बिजली आने पर जनरेटर बंद कर कैलाश बिजली की वायर को प्लग में लगा रहे थे।
इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह बेहोश हो गए। मकान में कार्य कर रहे मजूदरों और साथी राजमिस्त्री ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन फिर भी उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर ले गए लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।