{"_id":"6a0f354e235c9e952a0c8afd","slug":"candidates-associate-caught-in-lekhpal-main-exam-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-155252-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लेखपाल मुख्य परीक्षा में पकड़ा गया अभ्यर्थी का सहयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लेखपाल मुख्य परीक्षा में पकड़ा गया अभ्यर्थी का सहयोगी
विज्ञापन
जहांगीराबाद स्थित शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में लेखपाल मुख्य परीक्षा में पकड़ा गया आर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में चली लेखपाल मुख्य परीक्षा में एक अभ्यर्थी का सहयोगी परीक्षा देने पहुंचा। वह केंद्र पर बॉयोमेट्रिक से पकड़ में आया। जिला फिरोजाबाद निवासी आरोपी युवक को पुलिस के हवाले करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार और केंद्र व्यवस्थापक सीपी अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार जनपदीय कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि केंद्र के कक्ष संख्या 22 में एक संदिग्ध युवक परीक्षा दे रहा है।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की गई। संदेह होने पर युवक का दोबारा बाॅयोमेट्रिक सत्यापन कराया गया, जिसमें फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की कड़ी पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम योगेश कुमार पुत्र लेजम सिंह निवासी गांव सलेमपुर करखा तहसील शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद बताया।
युवक ने यह भी स्वीकार किया कि वह राहुल पुत्र रमेशचंद्र निवासी बिहारीपुर फिरोजाबाद अनुक्रमांक 12147644 के स्थान पर परीक्षा देने आए थे।
उन्हाेंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को बुलाकर आरोपी युवक को हवाले कर दिया।
परीक्षा केंद्र पर हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में भी हलचल रही। सेक्टर प्रभारी व बीडीओ जहांगीराबाद मनीष मिश्र ने बताया कि असली अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे सहयोगी योगेश के खिलाफ थाना जहांगीराबाद में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। साथ ही इस पूरे मामले से आयोग को भी अवगत करा दिया है।

Trending Videos