{"_id":"6a0ef6e07026e5c075024c3b","slug":"lekhpal-recruitment-exam-massive-crowd-of-candidates-at-khurja-railway-station-darbhanga-express-halted-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल भर्ती परीक्षा: रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़, रोकी गई दरभंगा एक्सप्रेस; जमकर हुई धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल भर्ती परीक्षा: रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़, रोकी गई दरभंगा एक्सप्रेस; जमकर हुई धक्कामुक्की
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 21 May 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार
बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इसमें अलग-अलग केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी अपने अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान खुर्जा जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
ट्रेन में घुसते अभ्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को लोकपाल भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। दोपहर तीन बजे आई गोमती एक्सप्रेस में यात्री रवाना हुए। इसके बाद भी अभ्यर्थी खड़े रहे तो साढ़े तीन बजे करीब बिहार जाने वाली दरभंगा एक्सप्रेस को विशेष रूप से रोका गया।
बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इसमें अलग-अलग केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी अपने अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान खुर्जा जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दोपहर को दिल्ली से एक घंटे देरी से आई गोमती एक्सप्रेस तीन बजे करीब खुर्जा जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी मुश्किल से अभ्यर्थी बोगियों में चढ़ सके। इस दौरान उनको धक्कामुक्की का भी सामना करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेन करीब दस मिनट तक रुकी रही। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गई, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत यात्री ट्रेन में गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
Trending Videos
इसके बाद अन्य यात्रियों को भेजने के लिए जीआरपी ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। रेलवे की ओर से पुणे से चलकर आ रही दरभंगा एक्सप्रेस को दोपहर 3:22 बजे खुर्जा जंक्शन पर विशेष रूप से रोका गया। 3:35 बजे ट्रेन में बैठाकर अभ्यर्थी को उनके गंतव्य पर रवाना किया गया। अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ कर्मी तैनात रहे।
लेखपाल भर्ती परीक्षा के चलते बृहस्पतिवार दोपहर को अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ गई थी। कुछ यात्री गोमती एक्सप्रेस में चले गए थे। अन्य यात्रियों के लिए पुणे से चलकर बिहार के दरभंगा जा रही एक्सप्रेस को रोका गया, जिसमें शेष यात्रियों को रवाना किया गया। - अरविंद कुमार, जीआरपी प्रभारी, खुर्जा जंक्शन