सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Report filed against three policemen for misusing stored vehicle

Bulandshahar News: जमा वाहन का दुरुपयोग करने पर तीन पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Report filed against three policemen for misusing stored vehicle
विज्ञापन
नरौरा। मुकदमे में थाने में जमा वाहन का दुरुपयोग करने पर तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हेड मोहर्रिर की तहरीर पर आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई।
Trending Videos

थाना रामघाट पर तैनात हेड मोहर्रिर सोनित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आठ अक्तूबर 2025 को तैनाती के दौरान चार्ज के आदान-प्रदान में आबकारी अधिनियम के तहत कब्जे में लिए गए वाहन को सुपुर्द नहीं किया गया। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त वाहन को चार जून 2021 में 25 हजार के इनामी थाना क्षेत्र के गांव बझेडा निवासी वीरपाल की सुरागरसी के लिए कांस्टेबल नरेंद्र, पंकज को दिया गया था। सात जून 2021 को थाने में जानकारी दी गई कि शाम करीब पांच बजे थाना राया जनपद मथुरा में गांव सरदार गढ़ नहर से पहले उक्त वाहन का एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन कांस्टेबल नरेंद्र कुमार चला रहे थे। इसके संबंध में मनोज कुमार निवासी गढ़ा आशाभाट जनपद मथुरा ने थाना राया पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त घटना में अन्य वाहन का होना पाया गया, जो थाना राया में दाखिल है। थाना रामघाट में दाखिल वाहन को तत्कालीन हेड मोहर्रिर सीताराम ने तत्कालीन थाना प्रभारी की बिना अनुमति के अपने निजी स्वार्थ में प्रयोग के लिए कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल पंकज राणा के सुपुर्द किया। उक्त पुलिस कर्मियों ने उक्त वाहन का निजी स्वार्थ में गलत प्रयोग किया। अधिकारियों की जांच में हेड मोहर्रिर सीताराम, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, पंकज को दोषी पाया गया। सीओ विकास चौहान ने बताया कि हेड मोहर्रिर की तहरीर पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed