सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Raids at many places to arrest the headmaster

Bulandshahar News: प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Raids at many places to arrest the headmaster
विज्ञापन
जहांगीराबाद। क्षेत्र के एक गांव में परिषदीय स्कूलों की आठ छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। आरोपी के मंगलवार को खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को सीओ ने छात्राओं के घर पहुंचकर बयान दर्ज किए हैं।

कोतवाली क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में आठ छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। छात्राओं का कहना था कि जब वह विद्यालय में पढ़ाई करतीं थी, तब प्रधानाध्यापक छेड़छाड़ करता था। उन्होंने डर के कारण घर पर इसकी जानकारी नहीं दी थी। अब उनका दूसरे स्कूलों में एडमिशन हो गया है तो उन्होंने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग मंगलवार को स्कूल में पहुंचे। प्रधानाध्यापक पर अश्लील हकरत करने का आरोप लगाते हुए पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद अभिभावक थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है। अभी तक वह गिरफ्त में नहीं आया है। एक ही अभिभावक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, बुधवार को सीओ अनूपशहर विकास प्रताप चौहान ने पीड़ित छात्राओं के घर पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए हैं। अब छात्राओं के बयान कोर्ट दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, प्रकरण को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक संघ के पदाधिकारी एसएसपी से मिले और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने एसएसपी को बताया कि यह गांव की राजनीति का मामला है। एसएसपी ने भी निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यपक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ अनूपशहर पूरे प्रकरण की विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed