{"_id":"69a4732382f87946e30ec516","slug":"ccsu-19-centers-created-for-back-papers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-149512-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : बैक पेपर के लिए बनाए 19 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : बैक पेपर के लिए बनाए 19 केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित संस्थागत, व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षा व बैक पेपर परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से 18 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र बनने और कार्यक्रम जारी होने के बाद तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिराेही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित संस्थागत, व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षा व बैक पेपर परीक्षा का कार्यक्रम पूर्व में जारी कर दिया गया था।
अब सीसीएसयू ने परीक्षा के लिए 19 केंद्रों की सूची जारी कर दी है। साथ ही परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसके तहत परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना होगा। परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी सक्रिय रहेंगे और किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए डीपीबीएस पीजी कॉलेज अनूपशहर, डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर, आईपी कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय महाविद्यालय जहांगीराबाद, स्याना डिग्री कॉलेज घनसूरपुर, श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय शिकारपुर हैं।
इसके साथ ही गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय बुलंदशहर, मुस्लिम गर्ल्स कॉलेज बुलंदशहर, डिगंबर पीजी कॉलेज डिबाई, डीएन कॉलेज गुलावठी, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, एकेपी कॉलेज खुर्जा, एएस कॉलेज लखावटी, जेएस कॉलेज सिकंदराबाद, अग्रसेन पीजी कॉलेज सिकंदराबाद, शिव मंदिर छुट्टनलाल काका गर्ल्स डिग्री कॉलेज सिकंदराबाद, राजकीय महाविद्यालय बीबीनगर, आरडीपीडी गर्ल्स कॉलेज जहांगीराबाद और श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डिबाई भी केंद्र बनाए गए हैं।
Trending Videos