{"_id":"6147787a8ebc3e914a5b1168","slug":"devlopment-bulandshahr-news-gbd2261989171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हुआ रिकॉर्ड विकास, आगे भी रखेंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हुआ रिकॉर्ड विकास, आगे भी रखेंगे जारी
विज्ञापन
नुमाइश प्रदर्शनी स्थित रविंद्र नाट्यशाला में आयोजित उप्र सरकार द्वारा साढ़े चार साल में की गई उ?
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हुआ रिकॉर्ड विकास, आगे भी रखेंगे जारी
बुलंदशहर। जिले में पिछले साढ़े चार साल में रिकॉर्ड विकास हुए हैं। विकास की इस रफ्तार को आगे भी जारी रखा जाएगा। निष्पक्ष रूप से विकास कराने का काम केवल योगी सरकार में संभव हो सका है। यह बातें परिवहन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा साढ़े चार साल में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले में युवाओं के लिए स्टेडियम, ओपन जिम, मेडिकल कॉलेज, सड़कों के सुदृढ़ीकरण, अटल आवासीय विद्यालय, स्वच्छ पेयजल समेत अन्य प्रकार की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही महिला अपराध रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा जिले में बड़ी संख्या में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए भी सरकार ने कदम उठाते हुए निष्पक्षता से शिक्षकों की भर्ती की है। इस मौके पर सदर विधायक उषा सिरोही, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी, खुर्जा विधायक बिजेंद्र सिंह, डिबाई विधायक डॉ. अनीता लोधी, जिला महामंत्री संजय माहेश्वरी, भवतोष गुर्जर मौजूद रहे।