सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dibai Dak Bungalow will be beautified with Rs 39 lakh

Bulandshahar News: डिबाई डाक बंगले की 39 लाख से संवरेगी सूरत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Dibai Dak Bungalow will be beautified with Rs 39 lakh
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिबाई स्थित डाक बंगले में ठहरने वाले वीआईपी और आला अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से जर्जर पड़े डाक बंगले की मरम्मत के लिए शासन ने 39 लाख रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। इससे अब बरसात के मौसम में छत टपकने की समस्या दूर हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग कार्य करवाएगा।
Trending Videos


डिबाई डाक बंगले की छत काफी समय से खस्ताहाल थी। मानसून के दौरान छत से पानी रिसने के कारण यहां रुकने वाले जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भारी असुविधा होती थी। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि लंबे समय से डाक बंगले की मरम्मत के लिए पत्राचार कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन प्रताप सिंह ने बताया कि डाक बंगले की मरम्मत के लिए शासन ने 39 लाख रुपये का बजट पास किया है। पहली किस्त के रूप में 19 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही छत को बदलने के कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed