सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Domestic gas cylinders are being used in business, increasing problems

Bulandshahar News: कारोबार में घरेलू गैस सिलिंडर का हो रहा उपयोग, बढ़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Domestic gas cylinders are being used in business, increasing problems
विज्ञापन
साहिबाबाद। पश्चिमी एशिया में युद्ध के चलते एलपीजी की किल्लत को देखते हुए
Trending Videos

केंद्र सरकार ने होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए भले ही व्यावसायिक गैस सिलिंडर का कोटा बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया हो। लेकिन जमीनी हकीकत अभी बदली नहीं है। व्यावसायिक सिलिंडरों के टोटे के कारण घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग बढ़ गया है। इस कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वसुंधरा, वैशाली, कड़कड़ मॉडल सहित टीएचए के कई जगहों पर छोटे ढाबों पर खाना पकाने के लिए घरेलू गैस सिलिंडर उपयोग कर रहे हैं।



ढाबों पर प्रयोग हो रहे घरेलू सिलिंडर की शिकायत कुछ लोगों ने जिला प्रशासन से भी की है। शिकायतकर्ता ने वैशाली, साहिबाबाद के करीब 15 स्थानों की सूची प्रशासन को सौंपी है, जहां खुलेआम घरेलू सिलिंडर का प्रयोग किया जा रहा है। इनमें वैशाली सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-3, सेक्टर-1, सेक्टर-2बी, वसुंधरा, सौर ऊर्जा मार्ग के मार्केट जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। वैशाली निवासी डाॅ. सुनील वैद ने संबंधित गैस एजेंसियों-आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल-के अधिकारियों से भी मांग की है कि इन मामलों की जांच की जाए। इसमें पता लगाया जाए कि सिलिंडर किसके नाम पर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हो रहा घरेलू सिलिंडर का उपयोग

वैशाली सेक्टर-5 शॉप्रिक्स मॉल के बाहर चाय की दुकान दुकानदार घरेलू सिलिंडर का प्रयोग कर रहा था। पूछने पर बताया कि कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिला तो घर का ही सिलिंडर ले आए रोजी रोटी तो कमानी है। इसी तरह वैशाली सेक्टर -4, 3ए, बी, और सेक्टर एक में कई जगह बर्गर व टिक्की वाले घरेलू सिलिंडर का प्रयोग कर रहे हैं। कड़कड़ मॉडल में ठेले पर खाना पकाते रोहित यादव ने बताया कि घरेलू सिलेंडर का उपयोग दुकान पर वह कर रहे हैं, घर के लिए भी भी खाना यहीं बनाते हैं।



-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed