UP: स्कूल के बाहर ट्रैक्टर ने आठ साल के बच्चे को रौंदा, चाचा बोले- भाई के बाद भतीजा भी छोड़ गया भाभी का साथ
ग्रामीणों ने चालक को ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उमंग को दानपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यह सुन परिजन अस्पताल में ही बिलख उठे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बुलंदशहर स्थित छतारी क्षेत्र के कीरतपुर गांव में गुरुवार दोपहर को छुट्टी के दौरान स्कूल से बाहर निकले आठ वर्षीय बच्चे को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें बच्चे की मौत हो गई। बच्चा गांव में स्थित स्कूल से अपने दोस्तों संग अपने घर जा रहा था। उसके पीछे आ रही उसकी बहनों को बाद में हादसे की जानकारी मिली।
कीरतपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई राजकुमार की डेढ़ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद भाभी सुनीता ही तीन बेटियों और एक बेटे का पालन पोषण कर रही थीं। उनकी बड़ी बेटी रेनू की शादी हो गई है, छोटी बेटी शिखा, निक्की और आठ वर्षीय बेटा उमंग गांव में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते थे।
गुरुवार को रोजाना की तरह तीनों बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी हो गई, तो स्कूल के बच्चे बाहर आने लगे। इसी के साथ पैदल ही अपने अपने घर जाने लगे। उमंग कुछ देर स्कूल के बाहर खड़ा हुआ और दोस्तों के आने के बाद उनके साथ पैदल घर जाने लगा। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उमंग को टक्कर मार दी, जिसमें उमंग गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहां मौजूद ग्रामीणों ने चालक को ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उमंग को दानपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यह सुन परिजन अस्पताल में ही बिलख उठे। पीड़ित परिवार ने आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग की।

कमेंट
कमेंट X