सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jewellery and cash worth lakhs of rupees stolen from family's house while they slept

Bulandshahar News: सोता रहा परिवार घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs of rupees stolen from family's house while they slept
खुर्जा के फतेहगढ़ी गांव में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ी में मंगलवार रात को परिवार के दस सदस्य अपने अलग-अलग कमरे में सोते रहे। वहीं, एक कमरे में से लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी हो गई। पीड़ित परिवार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
Trending Videos


फतेहगढ़ी गांव निवासी किशन ने बताया कि उनके घर में पांच अलग कमरे हैं। मंगलवार रात को परिवार के सभी सदस्य दो अलग-अलग कमरे में सोने चले थे। शेष तीन कमरे में सामान रखा था और बाहर से दरवाजे बंद थे। बुधवार सुबह पांच बजे जब लोग उठे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला था। तीन अन्य कमरों में सामान बिखरा हुआ था। छत का दरवाजा भी खुला था। किशन ने बताया कि एक कमरे में से एक लाख रुपये नकदी और तीन चेन, अंगूठी, सिक्के, नाक की लौंग, कुंडल समेत लाखों रुपये के गहने गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं, बुधवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खुर्जा शोभित कुमार का कहना है कि घर में से नकदी व गहने चोरी होने के मामले में तहरीर प्राप्त हुई, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले में जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed