{"_id":"69f37a4afd0678eb090dec05","slug":"elderly-woman-dies-after-being-crushed-under-tree-felled-by-storm-in-khurja-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा आंधी: बुजुर्ग सावित्री पर गिरा सफेदा का पेड़, शाम खेत में गई थीं काम करने; फिर नहीं लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा आंधी: बुजुर्ग सावित्री पर गिरा सफेदा का पेड़, शाम खेत में गई थीं काम करने; फिर नहीं लौटीं
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा।
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार
चंद्रकेश ने बताया कि मां सावित्री (62) गुरुवार शाम को किसी कार्य से खेत की तरफ गईं थीं। शाम को करीब पांच बजे वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान मौसम बदल गया और तेज आंधी आई। आंधी से मंदिर के निकट सफेदा का पेड़ उनके ऊपर टूटकर गिर गया, जिसके नीचे वह दब गईं।
सावित्री
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के खुर्जा स्थित अरनिया थाना क्षेत्र के जरारा गांव में गुरुवार शाम को आंधी से सफेदा का पेड़ टूटकर गिर गया, जिसके नीचे दबने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
Trending Videos
अरनिया थाना क्षेत्र के जरारा गांव निवासी चंद्रकेश ने बताया कि मां सावित्री (62) गुरुवार शाम को किसी कार्य से खेत की तरफ गईं थीं। शाम को करीब पांच बजे वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान मौसम बदल गया और तेज आंधी आई। आंधी से मंदिर के निकट सफेदा का पेड़ उनके ऊपर टूटकर गिर गया, जिसके नीचे वह दब गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं सूचना पर अरनिया थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी गए। उन्होंने परिजनों से वार्ता की। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से पुलिस कार्रवाई के लिए इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
