{"_id":"69c6eb19473eaa703a09c2f6","slug":"fake-currency-dealer-abhishek-runs-away-from-home-bulandshahr-news-c-198-1-gbd1023-17119-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जाली नोटों का सौदागर अभिषेक घर से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जाली नोटों का सौदागर अभिषेक घर से भागा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। पांच सौ रुपये के जाली नोटों के सौदागर सुबोध का साथी अभिषेक घर से भाग गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद ही उससे नकली नोटों की खेप बरामद की जा सकेगी। इसके अलावा इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल है, इसका भी पता चल सकेगा। वहीं, सुबोध के घर का भी पुलिस सर्च वारंट लेकर नोटों की तलाश करेगी।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने 500 के जाली नोट चलाने के आरोप में दिल्ली के साकेत निवासी सुबोध और उसके भतीजे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सुबोध जो नकली नोट लेकर आया था, उनको लोनी के बेहटा हाजीपुर निवासी साथी अभिषेक को देने वाला था। सुबोध की गिरफ्तारी होते ही अभिषेक घर से भाग गया। पुलिस को संदेह है कि अभिषेक के पास काफी मात्रा में 500 के जाली नोट मिल सकते हैं।
एसीपी ने बताया कि सुबोध के जेल में बंद साथी का भी जल्द रिमांड लिया जाएगा। सुबोध ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह अपने साथी से जाली नोट लेता था और वह नकली नोट झारखंड से लाता था।
एसीपी ने बताया कि अभिषेक और सुबोध के जेल में बंद साथी से पूछताछ के बाद नोट कहा से आते हैं और कहां पर इनको छापा जा रहा था, इसकी सही जानकारी मिलेगी। एसीपी ने बताया कि सुबोध के घर की तलाशी के लिए कोर्ट में अर्जी डाली जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X