सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga Dussehra: Har-Har Mahadev started resonating on the ghats, reverence is surging

गंगा दशहरा: घाटों पर गूंजने लगा हर-हर महादेव, उमड़ रही श्रद्धा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Har-Har Mahadev started resonating on the ghats, reverence is surging
कर्णवास में गंगा दशहरा पर लगे मेले में लगा झूला। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर/डिबाई/अहार /नरौरा। जिले के घाटों पर गंगा दशहरा गुलजार हो गया है। गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। मुख्य स्नान सोमवार को होगा। अनूपशहर व कर्णवास समेत सभी गंगा घाटों पर करीब छह लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा के लिए घाटों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


अनूपशहर में गंगा दशहरा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां पर रविवार से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। क्षेत्र गंगा मैया के जयकारों से गूंजने लगा है। एसडीएम प्रियंका गोयल और नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि पालिका प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाविकों और मोटर बोट की तैनाती कर दी गई गई है। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, हाइमास्ट लाइटों और गंगा घाटों पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। सीओ विकास प्रताप चौहान ने बताया कि शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। मेला क्षेत्र व गंगा स्नान के दौरान सभी श्रद्धालुओं पर पुलिस नजर रखेंगी। वहीं, दूसरी ओर बाजार से लेकर गंगा किनारे तक दुकानें सज चुकी हैं। जहां पर पूजन सामग्री व प्रसाद से लेकर हर तरह का सामान उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

डिबाई एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि कर्णवास में लगने वाले गंगा दशहरा मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। मेले में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए गंगा घाटों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गंगा घाटों पर भारी भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग लगाई गई है।
पुलिस लगातार गंगा घाटों का निरीक्षण कर रही हैं। पर्व के दौरान एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर तैनात रहेगी। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षित गोताखोरों को गंगा में लगाया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य किया जा सके। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और स्टीमर से गंगा में निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छोटे और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसी तरह अहार और नरौरा समेत अन्य घाटों पर भी गंगा स्नान होगा। इन घाटों पर भी व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा घाटों का निरीक्षण कर पुलिस को निर्देश दिए हैं।

कर्णवास में गंगा दशहरा पर लगे मेले में लगा झूला। संवाद

कर्णवास में गंगा दशहरा पर लगे मेले में लगा झूला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed