सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women becoming book keepers are being given training

Bulandshahar News: बुक कीपर बनी महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Women becoming book keepers are being given training
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में संचालित स्वयं सहायता समूह की पांच हजार महिलाओं को बुक कीपर बनाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चयनित बुक कीपर महिलाएं समूह का लेखाजोखा दुरुस्त रखेंगी। इनका प्रशिक्षण जल्द ही संपन्न होने वाला है। इसके बाद उन्हें उनकी जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
Trending Videos

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि मिशन के तहत वर्तमान में तकरीबन 14 हजार समूहों का गठन किया जा चुका है। इन समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाओं से लाभ दिया जा रहा है। साथ ही समूह से जुड़ी महिलाएं स्वयं का कारोबार कर अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रत्येक समूह को पांच सूत्रों का पालन करते हुए पांच तरह के रजिस्टरों पर अपने लेनदेन का लेखा-जोखा रखना होता है। इसके लिए प्रत्येक समूह में एक बुक कीपर चयन किया जाता है। इस रजिस्टर में लेखा-जोखा दुरुस्त करने के लिए समूह से जुड़ी पांच हजार महिलाओं को बुक कीपर के लिए चयनित किया गया है। क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान लखावटी में बुक कीपर का प्रशिक्षण जारी है। इस वित्तीय वर्ष में सभी समूहों के बुक कीपरों को गुणवत्तापरक लेखा-जोखा करने के लिए विधिवत प्रशिक्षित दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed