{"_id":"6a1328683146a113b10a35ae","slug":"uninterrupted-power-supply-not-available-at-night-troubled-by-cuts-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-155531-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रात के समय नहीं मिल रही निर्बाध बिजली आपूर्ति, कटौती से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रात के समय नहीं मिल रही निर्बाध बिजली आपूर्ति, कटौती से परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/बीबीनगर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ती गर्मी में लगातार हो रही कटौती से उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया है। अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। दिन का सुकून खत्म हो गया तो रातों की नींद उड़ गई है। रात के समय में कटौती किए जाने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ओवरलोड की वजह से प्रतिदिन फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।
नगर समेत जिलेभर में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से आम जनजीवन पूरी तरह बेहाल हो गया है। गर्मी में अघोषित बिजली कटौती और लगातार हो रही ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं का जीना मुहाल कर दिया है।
बिजली संकट से लेकर गांव तक हाहाकार मचा है। रात में जब लोगों के आराम करने का समय होता है, उसी समय ऊर्जा निगम का बटन बंद हो जाता है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतान पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मुश्किल से 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। वहीं शहरों में हर घंटे 15 से 20 मिनट की कटौती आम हो चुकी है। एक मिनट गई और फिर आ गई। इससे ठीक से कमरा ठंडा भी नहीं हो पाता। शहर के मोहल्ला आनंद विहार, कचहरी रोड, जिला चिकित्सालय रोड, आवास विकास कालोनी, देवीपुरा समेत हर मोहल्ले में ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
नगर निवासी पूनम व विनीता ने बताया कि बिजली कटौती लगातार जारी है, लेकिन जनसमस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। अहार निवासी रामकेश व बीबीनगर निवासी श्यामू ने बताया कि जब से गर्मी शुरू हुई है तभी से क्षेत्र में बिजली का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। रात के समय स्थिति और भी दर्दनाक हो जाती है। रात में बमुश्किल एक घंटे बिजली चलती है। जिसके बाद एक से दो घंटे गायब रहती है।
--
कोट
फाल्ट होने पर ही संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बाधित होती है, फाल्ट की सूचना मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त करा आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए जा चुके है। उपभोक्ताओं की समस्या के लिए खोले गए कंट्रोल रूम में शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता

Trending Videos