सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Madrasa board exam results declared, Rifa, Iqra and Qasim became district toppers

Bulandshahar News: मदरसा बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, रिफा, इकरा और कासिम बने जिला टॉपर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Madrasa board exam results declared, Rifa, Iqra and Qasim became district toppers
मदरसा बोर्ड: मुंशी-मौलवी (हाईस्कूल) की परीक्षा की जिला टॉपर छात्रा इकरा। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
बुलंदशहर। मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम शनिवार शाम को घोषित कर दिया गया। परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले में मुंशी-मौलवी (हाईस्कूल) में रिफा और इकरा और आलिम (इंटर) में कासिम खान ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मानवेंद्र राजपूत ने बताया कि इस बार मदरसा बोर्ड की परीक्षा चार केंद्रों पर हुई थी। इसमें 361 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के बाद अब परिणाम घोषित हो चुका है। ऊपर कोट स्थित मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया के प्रबंधक हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी की गई टॉपटेन छात्र-छात्राओं की सूची प्राप्त हो गई है। इसमें मुंशी-मौलवी (हाईस्कूल) परीक्षा में मदरसा महद अब्दुल्ला बिन मख्तूम की छात्रा रिफा व इकरा ने 80 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा अख्तरी अहमद उल उलोम गुलावठी से जिशान ने 79.7 व मोहम्मद ने 79 फीसदी अंक हासिल किए हैं। मदरसा महद अब्दुल्ला बिन मख्तूम से मोहम्मद व जिनत, मदरसा फ्ला ए मिल्लत हाईस्कूल से सोनम, अरसद खान व हुसैन अहमद और फातिमा ने संयुक्त रूप से 75.83 अंक हासिल कर जिले की टॉपटेन सूची में स्थान बनाया है।
विज्ञापन
Trending Videos

इसी तरह आलिम (इंटर) के परीक्षा परिणाम में मदरसा खादिम उल इस्लाम मीरपुर से छात्र कासिम खान ने 77.20 फीसद अंक लेकर टॉपटेन की सूची में पहला स्थान हालिस किया है। इसी मदरसा से मो. उस्मान ने 76.40 फीसद अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मदरसा कासमिया इस्लामिया से हाजिक दानियाल व मो. कदीम ने संयुक्त रूप से 71.60 फीसदी, मो. अमान व मो. अहद चौधरी ने 70.80 फीसद, समरीन ने 70.60 और मो. अरमान ने 62.60 फीसदी अंक लेकर टॉपटेन की सूची में जगह बनाई है। इसके अलावा मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया से मो. इरफान ने 62.40 और फैसल अहमद ने 61.80 फीसदी अंक के साथ इस सूची में शामिल किया गया है।

मदरसा बोर्ड: मुंशी-मौलवी (हाईस्कूल) की परीक्षा की जिला टॉपर छात्रा इकरा। स्रोत: संस्थान

मदरसा बोर्ड: मुंशी-मौलवी (हाईस्कूल) की परीक्षा की जिला टॉपर छात्रा इकरा। स्रोत: संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed