सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Goods worth Rs 45 lakh burnt to ashes due to fire in sewing center

Bulandshahar News: सिलाई केंद्र में लगी आग से 45 लाख रुपये का सामान जलकर राख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 45 lakh burnt to ashes due to fire in sewing center
छतारी स्थित सिलाई केंद्र की इमारत, जहां लगी थी आग। संवाद
विज्ञापन
छतारी। कस्बा क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब चार बजे सिलाई केंद्र में आग लग गई। इससे केंद्र में रखी 20 सिलाई मशीनें और कपड़े समेत 45 लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पीड़ित केंद्र संचालक ने मामले में पुलिस को लिखित रुपये से शिकायत दी है।
Trending Videos


छतारी के लालगढ़ी नगलिया गांव निवासी नीरू ने बताया कि कस्बा क्षेत्र में स्थित इमारत में पहली व दूसरी मंजिल पर तीन सालों से नीरू गारमेंट्स सिलाई केंद्र चला रही हैं। इसमें करीब 20 सिलाई मशीनें और दो कटिंग मशीनें थीं। इसके माध्यम से रेडिमेड कपड़े तैयार होते थे और अलग-अलग दुकानों पर जाते थे। नीरू ने बताया कि सोमवार रात को वह और उनके कारीगर केंद्र बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब चार बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके केंद्र पर आग लग गई। उन्होंने पहले दमकल को सूचित किया और गांव से केंद्र के लिए रवाना हो गईं। वह मौके पर पहुंची तो देखा कि सिलाई केंद्र की खिड़कियों से आग की लपटें निकल रही थीं। तभी सूचना पर दमकल की टीम पहुंच गई और आग को शांत करने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे में आग शांत हो सकी लेकिन तब तक केंद्र रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

इसमें 20 सिलाई मशीनें, दो कटिंग मशीनें, करीब 9700 मीटर कपड़ा, पांच इस्त्री, सात काउंटर, 16 रैक, चार बैटरी व दो इन्वर्टर, 10 पंखे समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार केंद्र पर रखा करीब 45 लाख रुपये का सामान जल गया है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी का कहना है कि सुबह करीब चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को शांत किया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसको लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed