{"_id":"6a0c966affbaf0de23071cee","slug":"health-is-deteriorating-due-to-heat-increasing-number-of-patients-in-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-155013-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गर्मी से बिगड़ रही सेहत, अस्पताल में बढ़ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गर्मी से बिगड़ रही सेहत, अस्पताल में बढ़ रहे मरीज
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर पर खड़े मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर। बढ़ती गर्मी के साथ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1500 के करीब पहुंच रही है। मंगलवार को ओपीडी काउंटर, चिकित्सक कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर मरीजों की भीड़ जुटी रही। मंगलवार को 1570 मरीजों ने ओपीडी में चिकित्सकों से विभिन्न बीमारियों का परामर्श लिया। इनमें उल्टी-दस्त, बुखार, पेटदर्द, कमजोरी आदि के मरीज भी शामिल रहे।
पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जो बाहर निकल रहे हैं तो उन्हें बीमारियां अपनी चपेट में ले रही हैं। इसके चलते सरकारी चिकित्सालयों से लेकर निजी में भी इन दिनों डिहाइड्रेशन के मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मेडिसिन विभाग में प्रतिदिन मरीजों की भीड़ लग रही है। मरीज सतपाल ने बताया कि कमजोरी अधिक होने पर चिकित्सक को दिखाने आया हूं। शकीला ने बताया कि पेट में दर्द रहने पर चिकित्सक को दिखा दवा ली है। सुनील व राजकुमार ने बताया कि बुखार, उल्टी-दस्त होने पर किसी तरह अस्पताल तक पहुंचे और चिकित्सक को दिखा परामर्श लिया है। मेडिसिन विभाग के डॉ. चर्चित गुप्ता ने कहा कि गर्मी में समय-समय पर पानी पीते रहे। धूप व लू से बचाव करें। बासी खाने व कटे हुए फलों का सेवन न करें।
--
कोट
गर्मी व लू की चपेट में आने वाले मरीजों के लिए वार्ड आरक्षित कर उपचार दिया जा रहा है। ओपीडी में भी गर्मी से बिगड़ रही सेहत को लेकर मरीज उपचार के लिए आ रहे है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
Trending Videos