सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two lakh cash and jewelery stolen by breaking the lock of entrepreneur's house

Bulandshahar News: उद्यमी के मकान का ताला तोड़कर दो लाख की नकदी, गहने चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two lakh cash and jewelery stolen by breaking the lock of entrepreneur's house
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर की एसडीएम कॉलोनी में चोरों ने उद्यमी के बंद मकान का ताला तोड़कर दो लाख की नकदी, आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित मकान पर ताला लगाकर अपनी बेटी से मिलने के लिए गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की
Trending Videos

एसडीएम कोर्ट निवासी रामकिशन शर्मा ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में कपड़े रंगाई की फैक्टरी चलाते हैं। 12 मई को परिवार के साथ अपनी बड़ी बेटी से मिलने के लिए बंगलूरू गए थे। मकान पर ताला लगा हुआ था। मंगलवार की सुबह जब वह वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये की नकदी और बेटियों की शादी के लिए रखे लाखों रुपये के गहने गायब थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। बताया गया कि उद्यमी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed