{"_id":"6900f17ff293842489089ba0","slug":"heavy-rain-with-thunderstorms-is-expected-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-142692-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का होने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का होने का अनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले दो दिन से लगातार बादल छाए हुए हैं। मंगलवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली। मौसम विभाग ने बुधवार से आगामी कुछ दिन तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठे मोंथा तूफान का असर जिले में भी दिख सकता है। ऐसा होने पर तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।
मौसम में बदलाव से ठंड महसूस होने लगी है। मंगलवार सुबह लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। शाम को भी यही स्थिति रही। लगातार बादल देख किसानों की चिंता कम नहीं हो रही है। किसानों ने धान फसल की कटाई तेज कर दी है। किसान प्रदीप और अशोक ने बताया कि इस समय आलू की बोआई चल रही है तो गेहूं की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। धान की कटाई का काम अभी चल रहा है। यदि इस समय अब बारिश होती है तो किसानों को नुकसान होगा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 29 और न्यूनतम दो डिग्री कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 71 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र की प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. रेशू सिंह ने बताया कि अरब सागर से आ रही नमी और बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसम के चलते बादलों की सक्रियता बढ़ी है। बुधवार से आगामी कई दिन तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में ठंड में भी इजाफा होगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।