{"_id":"69c6e9be56ab17fa0a027677","slug":"illegal-hookah-bar-raided-in-mall-four-arrested-bulandshahr-news-c-198-1-gbd1023-17115-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। थानाक्षेत्र स्थित मॉल में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में छापा मारकर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बुलंदशहर के सनेती भाईपुर निवासी गोविंद चौहान, शिकारपुर का रहने वाला कुनाल शर्मा, मोदीनगर के नवीन और दिल्ली के करावल नगर निवासी गिरीश शामिल हैं।
वहीं पुलिस के पहुंचते ही संचालक जितेंद्र यादव मौके से भाग गया। पुलिस ने मालिक समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध हुक्का-बार संचालित होने की शिकायत मिली थी। पहले एक व्यक्ति को भेजकर शिकायत की पुष्टि कराई गई। इसके बाद कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची।
टीम ने आधा दर्जन हुक्के और भारी मात्रा में तंबाकू उत्पाद बरामद किए। वहीं, चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
चारों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हुक्काबार के मालिक अमित चौधरी, पार्थ ठाकुर और सुधीर जायसवाल संयुक्त रूप से हैं। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मालिक समेत सभी आठ लोगों को नामजद किया गया है। जल्द बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X