सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Industrial area to be developed along the Greenfield Link Expressway

Bulandshahar News: ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे किनारे विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Industrial area to be developed along the Greenfield Link Expressway
विज्ञापन
बुलंदशहर। गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस से जनपद के लोगों का न केवल सफर सुहाना नहीं होगा, बल्कि रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे। लिंक एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किए जाने की योजना है। जिसके लिए जमीन का चिह्नीकरण शुरू कर दिया गया है।
Trending Videos

लिंक एक्सप्रेसवे जनपद के करीब 39 गांव से होकर गुजरेगा। इस औद्योगिक गलियारे के विकास से क्षेत्र में निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। योजना के तहत इस्माइला गांव में सर्वाधिक 249 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। अन्य गांवों में भी भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है। इनमें सैदपुर, भीखनपुर और चरोरा मुस्तफाबाद में कुल 522 हेक्टेयर, हिंगथला उर्फ भावसी, पाली बेगपुर और नगला करन में 307 हेक्टेयर, औरंगाबाद में 119 हेक्टेयर भूमि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, पिपाला इकलासपुर, भंडैरिया और ख्वाजपुर अशरफपुर में 485 हेक्टेयर और पेमपुर, लखावटी, औरंगाबाद मुंडी व बकापुर गांवों में 545 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास औद्योगिक विकास की संभावनाओं को देखते हुए सरकार पहले से ही कई योजनाएं तैयार कर चुकी हैं। जेवर हवाई अड्डे के निर्माण के बाद, इस पूरे क्षेत्र को एक बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की रणनीति पर तेजी से काम चल रहा है।
---
कोट....
जनपद के होकर गुजर रहे लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए भूमि का चिह्नीकरण किया जा रहा है। जमीन की उपलब्धता के आधार पर भूमि को अधिग्रहित किया जाएगा। किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से बुलंदशहर समेत आसपास के जिलों में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।- प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed