फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Married lover kills woman who was pressuring him for marriage.

Bulandshahar News: शादी के लिए दबाव बना रही महिला को शादीशुदा प्रेमी ने मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Married lover kills woman who was pressuring him for marriage.
खुर्जा के गांव नेहरूपुर निवासी मृतका बेबी का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
खुर्जा। एक महिला को उसके शादीशुदा प्रेमी ने चाकू से गोदकर मार डाला। यह घटना मंगलवार रात की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला के चार बच्चे हैं। वह अपने शादीशुदा प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन

नेहरूपुर गांव निवासी पंकज उर्फ भांते ने बताया कि वह एक दुकान पर हलवाई हैं। वर्ष 2011 में उनकी शादी दिल्ली के प्रेमनगर कॉलोनी निवासी बेबी (35) के साथ हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। उनकी पत्नी पॉटरी इकाई के ठेकेदार अजीत के पास मजदूरी करती थी। मूलरूप से नेहरूपुर निवासी अजीत वर्तमान में कॉलेज रोड से आगे शिवलोक कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात को करीब साढ़े नौ बजे काम से लौटे थे। पत्नी बेबी घर पर नहीं थी। बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि बेबी के पास ठेकेदार अजीत का फोन आया था। इसके बाद वह उसके पास चली गई। पंकज पत्नी की तलाश करते हुए अजीत के पैतृक मकान पर गये। अजीत वहां मौजूद नहीं था। इसी दौरान पीड़ित को सूचना मिली कि अजीत ने शिवलोक कॉलोनी में बेबी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान सूचना पर सीओ शोभित कुमार भी टीम के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच में पाया गया कि अजीत और बेबी के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों अक्सर साथ रहते थे। पुलिस ने आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी अजीत ने बताया कि वह पॉटरी इकाई में ठेकेदार है। मंगलवार रात को बेबी जब कमरे में मिलने आई तो शादी के लिए दबाव बना रही थी। बेबी पहले से चार बच्चों की मां थी और अजीत भी शादीशुदा है।
एक गांव के होने के चलते शादी संभव नहीं थी। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। गुस्साये अजीत ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर पास में रहने वाले अन्य किरायेदार रोबिन व लक्ष्मी वहां आ गए। इसके बाद अजीत वहां से भाग निकला।

परिजनों ने लगाया जाम, एनकाउंटर की मांग
बुधवार शाम को पोस्टमार्टम जांच के बाद शव जब घर पहुंचा तो गुस्साए परिजन नेहरूपुर चुंगी पहुंच गए। शव को रखकर उन्होंने जाम लगा दिया और आरोपी के एनकाउंटर की मांग करने लगे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाया। करीब 30 मिनट की वार्ता के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया व शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।


तीन साल पहले छोड़ गई थी अजीत की पत्नी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अजीत भी शादीशुदा है। उसकी दो बेटियां हैं, जो गांव में उसके भाई के पास रहती हैं। अजीत की पत्नी करीब तीन साल पहले छोड़कर चली गई थी।
इसके बाद से उसकी नजदीकियां बेबी के साथ बढ़ गई थीं। पॉटरी में काम करने के दौरान भी बेबी अक्सर उसके आगे-पीछे रहती थी। यह बात अजीत को अखरने लगी थी। उसको डर था पॉटरी संचालक को यदि प्रेम संबंधों की जानकारी मिल गई तो उसका काम छूट सकता है।

कोट :-
पीड़ित पति की तहरीर पर आरोपी अजीत के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बेबी के सिर, सीने और पेट में चाकू से वार किए गए हैं। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।

खुर्जा के गांव नेहरूपुर निवासी मृतका बेबी का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो

खुर्जा के गांव नेहरूपुर निवासी मृतका बेबी का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed