{"_id":"6a4b50bc7824805e8202b821","slug":"married-woman-along-with-two-children-swallowed-pesticide-due-to-domestic-dispute-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: गृह कलह में विवाहिता ने दो बच्चों सहित निगला कीटनाशक, उपचार के दौरान ढाई बर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: गृह कलह में विवाहिता ने दो बच्चों सहित निगला कीटनाशक, उपचार के दौरान ढाई बर्षीय बच्ची की मौत
Mon, 06 Jul 2026 12:22 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ जिले के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमदपुर में पति-पत्नी में हुए गृह क्लेश में विवाहिता ने दो मासूम बेटियों सहित कीटनाशक दवा निगल ली। परिजन तीनों को नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से तीनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम बरमदपुर में पति हरेंद्र व पत्नी सोनिका गृह क्लेश में विवाहिता ने दो मासूम बेटियों सहित कीटनाशक दवा निगल ली। जिसमें मेरठ में उपचार के दौरान ढाई वर्षीय एक बच्ची की मौत। जबकि मां व 10 माह की बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनो में रविवार शाम को बाजार जाने को लेकर पति-पत्नी में ग्रह क्लेश हुआ था।
विज्ञापन
पति के खेतों में जाने के बाद पत्नी ने घर में रखी कीटनाशक खुद और बच्चों को खिलाई। वहीं, परिजनों के अनुसार चार साल पहले सोनिका और हरेंद्र ने लव मैरिज की थी। दोनो साथ में कासना जॉब करते थे। वहीं, अब पति हरेंद्र सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में फैक्टरी में मजदूरी करता है।
विज्ञापन