पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two people killed in separate road accidents.

Bulandshahar News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Two people killed in separate road accidents.
बुलंदशहर, सिकंदराबाद। बुलंदशहर और सिकंदराबाद में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहला हादसा शनिवार की रात करीब 8.30 बजे नेशनल हाईवे-34 पर हुआ। जहां, सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक भी घायल हो गया। जिसे उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अहमदगढ़ बुलंदशहर निवासी धानु ने बताया कि उनके पिता दिनेश (45 )दिल्ली की गाजीपुर मंडी में सब्जी की दुकान पर काम करते थे। वह तीन दिन पहले घर आए थे। शनिवार शाम करीब छह बजे वह वापस दिल्ली जाने के लिए निकले थे। लालपुर स्थित शिवा ढाबा के पास किसी कारणवश बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक सवार भी सड़क पर गिरने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दिनेश की कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। हादसे में उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर है। क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से दिनेश की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल बाइक सवार का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।

घटना की जांच हो रही है।
दूसरा हादसा बुलंदशहर खुर्जा गेट चौकी क्षेत्र में हुआ। चौकी प्रभारी ने बताया कि शनिवार की रात में एक चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिवार के मोनू ने शव की शिनाख्त सुरेश 40 वर्ष गांव कुदैना कोतवाली देहात के रूप में की। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि संभवत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुरेश की मौत हुई है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed