पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Widow Mother kills newborn, dumps body in ruins.

विधवा मां ने नवजात की जान ली: पति की आठ साल पहले मौत, पड़ोसी से अवैध संबंध होने के आरोप, जेठानी ने किए खुलासे

Sun, 05 Jul 2026 10:32 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचागांव (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचागांव (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 05 Jul 2026 10:32 PM IST
सार

दौलतपुर गांव में नवजात का शव मिला। जेठानी की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Widow Mother kills newborn, dumps body in ruins.
विधवा मां ने बच्चे की जान ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के ऊंचागांव क्षेत्र के दौलतपुर गांव में विधवा मां ने लोकलाज के चलते अपने नवजात शिशु की हत्या कर दी और शव को खंडहर में एक छोटा गड्ढा खोदकर दबा दिया। बाद में कुत्तों ने शव को बाहर निकालकर क्षत-विक्षत कर दिया, जिससे मामले का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने शव को दोबारा गड्ढा खोदकर दबा दिया, लेकिन बाद में जेठानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नवजात के शव का डीएनए सैंपल जांच के लिए लिया गया है।

विज्ञापन

गांव निवासी टीटू, बिजेंद्र और धर्मवीर ने बताया कि दो जुलाई को उन्होंने गांव के खंडहर के पास एक नवजात का शव पड़ा देखा था। कुत्तों ने शव के दोनों हाथ और शरीर का निचला हिस्सा खा लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने कुत्तों को हटाकर शव को वहीं गड्ढा खोदकर दबा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद मामले की चर्चा गांव में फैली तो गांव की ही रहने वाली विधवा महिला पुष्पा देवी का नाम सामने आया। इसके बाद ग्रामीणों ने नोएडा में रह रही उसकी जेठानी आशा देवी को सूचना दी। शनिवार को आशा अपने पति राजू के साथ गांव पहुंची। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढा खोदवाकर शव को बाहर निकाला। 

विज्ञापन

इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जेठानी आशा ने आरोप लगाया कि उसकी देवरानी ने ही अपने नवजात की हत्या कर शव को फेंका है। इसी आधार पर पुलिस ने पुष्पा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नवजात के शव का डीएनए सैंपल भी जांच के लिए भेजा है, ताकि पहचान और अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

आठ साल पहले पति की हो चुकी थी मौत, जेठानी ने लगाए संबंधों के आरोप
आरोपी महिला की जेठानी आशा देवी ने बताया कि पुष्पा के पति सरजीत सिंह की करीब आठ साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। सरजीत गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे। पति की मृत्यु के बाद पुष्पा अपनी बेटी के साथ रह रही थी, जबकि उसका बेटा हापुड़ क्षेत्र के गांव बछौता स्थित अपनी ननिहाल में रहता है। जेठानी का आरोप है कि करीब दो साल पहले सास की मौत के बाद पुष्पा के मोहल्ले के ही एक युवक से संबंध हो गए थे। हालांकि, पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

नौ माह तक पेट में सूजन बताकर लोगों को करती रही गुमराह
ग्रामीणों के मुताबिक जब विधवा पुष्पा देवी का पेट बढ़ने लगा तो कुछ पड़ोसी महिलाओं ने इस बारे में पूछा। इस पर उसने लिवर में इंफेक्शन और पेट में सूजन की बात कहकर स्थिति को टाल दिया। बाद में जब परिजनों ने भी सवाल किया तो उसने पेट और सीने में सूजन बताकर उन्हें भी गुमराह किया।

अब नवजात का शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि पुष्पा देवी पड़ोसी युवक से कथित संबंधों के चलते गर्भवती हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, 29 जून के बाद से वह घर से बाहर नहीं दिखाई दी। बताया जा रहा है कि 30 जून की रात उसने गांव की एक दाई की मदद से घर पर ही प्रसव कराया। 

इसके बाद नवजात की मौत और शव से जुड़ी घटना सामने आई, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आशा का आरोप है कि पुष्पा ने नवजात की हत्या के बाद एक जुलाई को दिन भर शव घर में ही रखा था। इसके बाद रात के अंधेरे में उसने शव को मकान के पास स्थित खंडहर के गड्ढे में फेंक दिया था।

जेठानी आशा की शिकायत पर आरोपी महिला पुष्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रसव कराने वाली दाई के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। नवजात की हत्या कैसे की गई या फिर प्रसव के दौरान उसकी मौत हुई, यह जांच के बाद ही कहा जा सकेगा। - रामकरन सिंह, सीओ स्याना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed