फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; murder alleged over dowry.

Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थितयों में विवाहिता की मौत, दहेज की खातिर हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; murder alleged over dowry.
बुलंदशहर/ अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में संदिग्ध परिस्थितयों में विवाहिता की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने पति, ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव दिनौरा थाना धनारी जनपद संभल निवासी जितेंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन गुड्डो (25) की शादी 17 फरवरी 2025 में अनूपशहर क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुरालिए कम दहेज लाने का ताना देकर उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। अतिरिक्त दहेज में नकदी और आभूषण की मांग करते थे। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों के उत्पीड़न के बारे में उनकी बहन ने उन्हें बताया था। जिसपर उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बहन का उत्पीड़न करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार की रात में उनके बहनोई के फोन से पड़ोसी युवक ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बहन की तबीयत खराब है। परिवार के लोगों के साथ पहुंच जाए। जब वह परिवार के लोगों के साथ बहन की ससुराल पहुंचे तो उनकी बहन का घर के आंगन में शव पड़ा हुआ था। ससुरालियों ने उन्हें बताया कि शाम के समय गुड्डो के पेट में दर्द हुआ था। उन्होंने गांव में चिकित्सक से दवाई दिलाई थी। हालत में सुधार नहीं होने पर अनूपशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जितेंद्रपाल ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उनकी बहन की हत्या की है। सीओ भरत सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed