सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   New buildings will be built for 80 dilapidated council schools.

Bulandshahar News: 80 जर्जर हो चुके परिषदीय स्कूलों के बनेंगे नए भवन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
New buildings will be built for 80 dilapidated council schools.
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में जर्जर हो चुके 80 परिषदीय स्कूलों के नए भवन बनेंगे। विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। बीएसए के अनुसार इस बार शासन की ओर से स्कूल भवन बनवाने के लिए राशि तय की जाएगी। राशि मिलने के बाद ही पता चलेगा कि इनके निर्माण पर कितनी राशि खर्च होगी।
Trending Videos

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि जिले में 1862 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से पिछले दिनों विभाग की ओर से 80 स्कूल ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जो जर्जर हो गए हैं। इन स्कूलों के भवनों को ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है। बताया कि शासन ने 80 स्कूलों में नए भवन बनाने के लिए सूची मांगी, जिसे भेज दिया गया है। नए भवन में कक्ष, बरामदा, चहारदीवारी, मुख्य द्वार और शौचालय आदि बनाए जाएंगे। बताया कि इस बार जितने भी स्कूलों के भवन बनाए जाएंगे, उसके मानक भी शासन स्तर से तय किए जाएंगे। इसके लिए राशि जल्द मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed