सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Newly married woman dies under suspicious circumstances

Bulandshahar News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman dies under suspicious circumstances
दानपुर में मृतका सुर​भि का फाइल फोटो।
विज्ञापन
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव दानपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शादी के महज डेढ़ महीने बाद ही विवाहिता का घर के कमरे में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
Trending Videos

दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव दानपुर निवासी पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता ने बताया कि उनके पुत्र शिवम का विवाह बीते 7 फरवरी को बबराला निवासी जगत नारायण वार्ष्णेय की पुत्री सुरभि (27) के साथ बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ था। परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही शिवम अपनी नौकरी पर वापस दुबई चला गया था। घर में खुशियों का माहौल था। शिवम वहां सुरभि का पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर रहा था, जिससे कि उसे भी अपने साथ ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब काफी देर तक सुरभि अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। आवाज लगाने पर भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। वहां सुरभि का शव फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन में दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची डिबाई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए।
सीओ डिबाई मधुप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतका के मायके पक्ष को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed