सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now four intersections will be known by the names of great men.

Bulandshahar News: अब महापुरुषों के नाम से जाने जाएंगे चार चौराहे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Now four intersections will be known by the names of great men.
विज्ञापन
बुलंदशहर। अब नगर के चार चौराहे महापुरुषों के नाम से जाने जाएंगे। वहीं, एक पार्क लोकतंत्र सेनानी के नाम से जाना जाएगा। पालिका जल्द ही चौराहों और पार्क का नामकरण करेगी।
Trending Videos


अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डाॅ. अश्वनी कुमार ने बताया कि महर्षि परशुराम शिक्षा सेवा समिति ने भगवान महर्षि परशुराम के नाम से, बरनवाल वैश्य सभा ने महाराजा अहिबरन के नाम पर, पाल समाज ने अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर, अखिल भारतीय मैढ क्षत्रिय समाज ने शिरोमणि महाराज अजमीढ के नाम पर, आवास विकास प्रथम के पार्क का नाम लोकतंत्र सेनानी पार्क किए जाने की मांग की थी। बताया कि प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में पास कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चौराहों का महापुरुषों के नाम पर किया जाएगा नामकरण
1.कलक्ट्रेट तिराहा अब महर्षि परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा।

2.भूतेश्वर मंदिर चौराहा अब महाराजा अहिबरन चौक के नाम से जाना जाएगा।
3.राधा नगर बाध पुलिया चौराहा अब मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर चौक के नाम से जाना जाएगा।

4.डीएम रोड स्थित शिवलॉज तिराहा अब शिरोमणी महाराज अजमीढ के नाम से जाना जाएगा।
5.आवास विकास प्रथम में ललित जादौन के मकान के सामने स्थित पार्क अब लोकतंत्र सेनानी पार्क के नाम से जाना जाएगा।


पालिका अध्यक्ष का जताया आभार
बुलंदशहर। आवास विकास प्रथम में पार्क का नाम लोकतंत्र सेनानी रखने के लिए स्वीकृति प्रदान किए जाने पर लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल का आभार व्यक्त किया है। राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह राघव ने बताया कि उनके नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल से भेंट की थी। प्रतिनिधिमंडल ने जनपद मुख्यालय पर लोकतंत्र सेनानी पार्क के निर्माण के लिए अनुरोध किया था। सचिव पीके शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के नाम से पार्क को स्वीकृत प्रदान कर पालिका अध्यक्ष ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया है। लोकतंत्र सेनानी डॉ. वीरेंद्र गर्ग, सतीश उपाध्याय, दुलीचंद सैनी, जयप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र सक्सेना, कृष्ण मुरारी, चुक्कन सिंह ने आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed