सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pooja murder case: Died in cremation ground, police searching for absconding father

पूजा हत्याकांड: श्मशान में थमीं सांसें, फरार पिता की तलाश में जुटी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Pooja murder case: Died in cremation ground, police searching for absconding father
विज्ञापन
नरौरा। थाना क्षेत्र में पिता के गुस्से का शिकार हुई 12 वर्षीय मासूम पूजा का शुक्रवार देर शाम नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब बेटी का शव गांव रतनपुर पहुंचा, तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि हत्यारोपी पिता पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एक डिब्बा टॉफी के लिए शुक्रवार को पिता ने मासूम की बेरहमी से पिटाई की। इससे उसकी जान चली गई।
Trending Videos

नरौरा के गंगा तट स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। आरोपी पिता के ताऊ के बेटे सुरेश उर्फ बिल्लू ने मासूम को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक पिता मामूली बात पर अपनी ही संतान की जान कैसे ले सकता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की मां आरती की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता पुष्पेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed