{"_id":"69f4db8e1bee81339003b92c","slug":"roadways-employees-staged-a-sit-in-protest-demanding-various-demands-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112455-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
खुर्जा में रोडवेज बस अड्डे पर धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। रोडवेज बस अड्डा पर शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया गया। साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन एआरएम राजेंद्र कुमार को सौंपा।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा खुर्जा के मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें कर्मचारियों ने निगम प्रशासन और शासन की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निगम की बहुमूल्य संपत्तियों का निजीकरण हो रहा है, जो गलत है।
कर्मचारियों ने मांग उठाई कि मृतक आश्रितों को तत्काल नौकरी दी जाए, संविदा चालक व परिचालकों को नियमित किया जाए, आउटसोर्सिंग कर्मियों के मानदेय में प्रतिवर्ष इस प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा सातवें वेतनमान का एरियर भुगतान और कम लोड फैक्टर के नाम पर वेतन से की जा रही अवैध कटौती को तुरंत बंद करने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राघव, अनिल जादौन, अतुल कुमार, हरीश कुमार, हिमानी राणा, आरती, सुखवीरी, ममता, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।
Trending Videos