सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sanitation worker suffers electric shock

Bulandshahar News: भूत-प्रेत उतारने के लिए हो रहे अनुष्ठान के दौरान गंगा में बही महिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sanitation worker suffers electric shock
विज्ञापन
अनूपशहर। भूत-प्रेत उतारने के नाम पर महिला को भगत गंगा किनारे लेकर गया। यहां अनुष्ठान करने के दौरान महिला के गंगा में बह गई। स्थानीय तैराक ने महिला को बचाने की कोशिश की लेकिन भगत ने उसे मना कर दिया। मामला दो जनपद की सीमा से जुड़ा होने के कारण विवाद में उलझ गया है।

गांव बिरौली निवासी ललित ने आरोप लगाया कि गांव बालका निवासी भगत ने उनकी पत्नी पूजा पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कही। साया उतारने के नाम पर वह अपने कुछ चेलों के साथ पत्नी पूजा और उन्हें अनूपशहर गंगा तट पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्ठान करने के बाद भगत के चेले पूजा को पानी में ले गए और डुबकियां लगवाने लगे। इसी दौरान वह अचानक तेज धारा में बहने लगी। आरोप है कि जब उन्होंने अपनी पत्नी को बचाने की गुहार लगाई तो भगत ने यह कहकर चुप करा दिया कि कुछ नहीं होगा। मौके पर मौजूद एक स्थानीय तैराक ने भी महिला को बचाने की कोशिश करनी चाही लेकिन उसे भी रोक दिया गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद भगत का एक चेला किसी तरह बाहर निकल आया लेकिन पूजा लहरों में समा गई। जब तक स्थानीय लोग मौके पर जुटे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत अनूपशहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल को संभल जनपद की सीमा में बताते हुए जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर दिया।
इसके बाद संभल के रजपुरा थाने में सूचना दी गई, जहां से घटनास्थल बुलंदशहर में होने की बात कही गई। आरोप है कि बुधवार पूरी रात दोनों जिलों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। महिला की तलाश के लिए अभियान शुरू नहीं किया गया। पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजन और ग्रामीण गंगा पुल पर धरने पर बैठ गए और बुलंदशहर-संभल मार्ग जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। खबर लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला थाना रजपुरा संभल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed