{"_id":"69c6ea8aa8d74a7ec4017d30","slug":"students-eardrum-rupturedteacher-accused-of-beating-fir-against-six-bulandshahr-news-c-198-1-gbd1023-17110-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: छात्र के कान का पर्दा फटा...शिक्षक पर पिटाई का आरोप, छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: छात्र के कान का पर्दा फटा...शिक्षक पर पिटाई का आरोप, छह पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। रिस्तल स्थित हिंडन पब्लिक स्कूल में शिक्षक की पिटाई से सातवीं कक्षा के 11 वर्षीय किशोर शौर्य कसाना के बाएं कान का पर्दा फटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ओमवीर निवासी भूपखेड़ी का आरोप है कि परीक्षा के दौरान दूसरे छात्र से परेशान होकर शौर्य ने चिल्ला दिया। इस पर शिक्षक मनदीप ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए।
उनका आरोप है कि पूर्व में भी एक अन्य शिक्षक की पिटाई से उनके बेटे के दाएं कान का पर्दा फट गया था, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कई शिक्षकों पर बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के शिक्षक मनदीप, शोभा, दुष्यंत शर्मा, विभा और भारती धानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे शौर्य का 13 मार्च को पेपर था। परीक्षा देकर घर लौटने पर वह रोने लगा। पूछने पर उसने बाएं कान में दर्द होने और सुनाई न देने की बात कही।
बेटे ने बताया कि वह परीक्षा दे रहा था। तभी पीछे बैठा दूसरा छात्र तंग कर रहा था। इस वजह से चीख पड़ा। इस पर मनदीप ने उसके बाएं गाल पर कान के पास एक के बाद एक चार थप्पड़ मारे।
ओमवीर सिंह का कहना है कि वह बेटे को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां मेडिकल परीक्षण में कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से भी मामले की शिकायत की, लेकिन शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एक वर्ष पहले फटा था दाएं कान का पर्दा : ओमवीर सिंह ने बताया कि तीन अगस्त 2025 को शिक्षिका विभा ने भी कई थप्पड़ इसलिए मारे क्योंकि शौर्य दही से सिर धोकर स्कूल गया था। शिक्षिका की पिटाई से बेटे के दाएं कान का पर्दा फटा था। तब स्कूल प्रबंधन ने दोबारा इस तरह की गलती न होने का वादा कर लिखित समझौता किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X