फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teacher accuses Sub-Inspector of honey-trapping.

Bulandshahar News: शिक्षक ने दरोगा भाई पर लगाया हनीट्रैप का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Teacher accuses Sub-Inspector of honey-trapping.
गुलावठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव औलेड़ा में संपत्ति विवाद में एक शिक्षक ने अपने ही दरोगा भाई पर हनीट्रैप में फंसाने, पिस्तौल लहराने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव औलेड़ा निवासी शिक्षक राकेश कुमार के अनुसार उनका भाई नीरज यादव रामपुर जिले में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। राकेश ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद के चलते नीरज ने कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मिलकर उन्हें हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची। इस मामले में 14 मई को एक महिला सहित चार लोगों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

राकेश का कहना है कि तीनों आरोपियों के जमानत पर छूटने के बाद दरोगा भाई ने व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्हें दोबारा फंसाने और जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। शिकायत में राकेश ने बताया कि 14 को नीरज यादव एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वहां उन्होंने राकेश की पत्नी और बच्चों के साथ अभद्रता की, पिस्तौल लहराई और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। एसएसपी के आदेश पर उपनिरीक्षक नीरज यादव के खिलाफ कोतवाली गुलावठी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed